फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 195 केंद्रों पर होगी स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड काल के दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 195 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं पांच जुलाई से तीन अगस्त तक होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं के लिए ऑन लाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर अंतिम स्वरुप दे दिया गया है। जिले में 10 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें वैश्विक महामारी को देखते हुए तीन घंटे की बजाय मात्र डेढ़ घंटे में ही प्रश्नों के जवाब देने हैं। स्नातक की परीक्षाएं सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक और दूसरी पाली में 11.30 बजे से एक बजे और तीसरी पाली 3 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षाएं पांच जुलाई से शुरू होकर तीन अगस्त तक चलेंगी। जबकि स्नातकोत्तर की परीक्षाएं सुबह 11.30 से एक बजे तक कराई जाएंगी। इनकी परीक्षा 10 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेंगी।स्नातक द्वितीय वर्ष में जिस विषय में दो प्रश्न-पत्र हैं उसमें से केवल प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा ली जाएगी। इसी प्रकार स्नातक तृतीय वर्ष में किसी विषय में तीन प्रश्न-पत्र होने पर प्रथम एवं तृतीय प्रश्न-पत्र की परीक्षा होगी।
परीक्षा इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने उड़ाका दल का गठन कर दिया है। चार टीमें आजमगढ़ में रहेंगी जो परीक्षा की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें