फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू में उपस्थित अभ्यर्थी को दिखा दिया अनुपस्थित, राज्यपाल और सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिहार के पटना में सहायक अध्यापक पद के लिए हुए इंटरव्यू में शामिल हुआ अभ्यर्थी उस समय हैरान रह गया जब उसके ई-मेल पर इंटरव्यू में अनुपस्थित होने का मैसेज आया। अभ्यर्थी ने बिहार के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अभ्यर्थी जनपद के अंबारी का रहने वाला है।
विज्ञापन

अंबारी के रहने वाले अबुल फैज ने बताया कि पटना में राजकीय तिब्बी कॉलेज व अस्पताल में सहायक प्राध्यापक पद के लिए जगह खाली थी। उन्होंने इसके लिए आवेदन किया और 29 अगस्त को उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने के लिए ई-मेल के जरिए बुलाया गया। वह पांच सितंबर को साक्षात्कार के लिए पटना गए। यहां तिब्बी कॉलेज में उन्होंने इंटरव्यू दिया। उनका सर्टिफिकेट भी लिया गया और रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी कराए गए। इसके साथ ही नाम और पता भी नोट किया गया। अबुल फैज ने बताया कि कुछ दिनों के बाद उन्हें मालूम हुआ कि वह साक्षात्कार में अनुपस्थित कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी भी उन्हें ई-मेल के जरिए दी गई। उनका कहना है कि जब वह इंटरव्यू में शामिल हुए हैं तो फिर उन्हें अनुपस्थित क्यों दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें