फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटी, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास शुक्रवार की देर रात बाइक के सामने अचानक जानवर के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है।
विज्ञापन

सरायमीर कस्बा के मोहल्ला नई बाजार निवासी 25 वर्षीय अरबाज पुत्र लल्लन अपने मित्र पूरा पोखर गांव निवासी 26 वर्षीय अलीम पुत्र सुफियान के साथ बृहस्पतिवार को किसी काम से फूलपुर बाजार गए थे। देर रात दोनों बाइक से ही वापस लौट रहे थे। अभी वे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित गंगा प्रसाद इंटर कालेज के पास ही पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने अलीम की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा कर भर्ती कराए जहां देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं अरबाज का इलाज सरायमीर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर मरहम पट्टी के बाद छोड़ दिया गया। अलीम के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाईयों में छोटा था और दो वर्ष के बच्चे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें