फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ हेल्थ वैलनेस सेंटर बाने का प्रस्ताव तैयार कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को तहसील बूढ़नपुर के कोयलसा विकासखंड के लालपुर गांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने भ्रमण से पहले गांव के बाहर ऐतिहासिक पवित्र स्थल (माताजी का स्थान) का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर चारों तरफ इंटरलॉकिंग एवं बैठने के लिए पत्थर की बेंच लगाने का निर्देश दिया। वहीं सीएमओ को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार करने और आवश्यक स्टाफ एवं एएनएम की तैनाती का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि 14 अप्रैल को मंदिर परिसर के चारों तरफ ट्री-गार्ड लगाकर उसमें लगाए जाने वाले पौधे का नाम लिखे। कहा कि गांव के 27 बड़े लोग 27 नक्षत्र के पौधे अनुकूल सीजन आने पर लगाएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं एवं गांव में जगह-जगह तीन प्रकार के डस्टबिन लगवाए। उन्होंने कहा कि सूखा, गीला एवं प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग डिब्बों में रखा जाए। कहा कि तीन दिन के अंदर गांव के इच्छुक लोगों के लिए कंपोस्ट खाद के लिए गड्ढे खुदवा दिए जाए। जिलाधिकारी ने एई जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि पानी का लेवल एवं गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करते हुए गांव में पानी की टंकी के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया जाए। डीएम ने कहा कि ग्राम को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करें, जिसमें सरकार की सभी योजनाएं दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन को पेंट कर उसकी दीवारों पर सभी विभागों की योजनाओं को लिखवा दिया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि आगामी 14 अप्रैल को गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव के सभी गर्भवती महिलाओं की एचआरपी जांच अवश्य कराई जाए। उन्होंने कहा कि गांव के सभी बच्चों का वजन की जांच करवाएं, उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित की जाए। कहा कि गांव के सभी लोगों का शुगर टेस्ट भी कराना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान एसडीएम बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें