फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर 291 गांवों को घरौनी देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देने के लिए चलाए जा रहे घरौनी कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में 291 लोगों को घरौनी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है।
विज्ञापन

गांवों में आबादी की जमीन को लेकर होने वाले विवाद को सुलझाने और ग्राम समाज के जमीनों का चिन्हांकन करने के लिए सरकार की ओर से घरौनी योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत सर्वे आफ इंडिया की टीम द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से इन जमीनों की तस्वीर ली जाती है। फिर राजस्व टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाता है। इसके बाद लोगों से आपत्तियां ली जाती हैं उन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद घरौनी तैयार की जाती है। इस घरौनी को बैंक में गिरवी रखकर लोन आदि लिया जा सकता है। इस योजना के तहत जनपद में अब तक 94 गांवों के लोगों में घरौनी का वितरण किया जा चुका है। शासन की ओर से 15 अगस्त तक 291 गांवों के लोगों में घरौनी वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 277 गांवों की घरौनी तैयार हो चुकी है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि 15 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें