फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति की तैयारियों की रूपरेखा तय हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए शनिवार से चलाए जाने वाले विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रथम चरण में अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 180 दिन तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन तथा महिला व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करने के लिए है। सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग एक अलग से कार्ययोजना तैयार करेंगे। अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से मूर्त रूप प्रदान करेंगे। कन्वर्जेन्स माडल के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाना है। 17 अक्टूबर को शुभारम्भ किया जाएगा। प्रत्येक विभाग अपना-अपना एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे। एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाएं, साथ ही महिलाओं की सफलता की कहानियों को प्रचारित कराएं। आंगनबाड़ी, आशा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं। विभिन्न स्थानों दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। जो विवादित स्थान हैं, वहां पर अनुमति न दी जाए। निकाय दोनों पालियों में साफ-सफाई कराएंगे। नियमित रूप से सैनिटाइज कराएंगे। जो लाइटें खराब हैं, उसे ठीक कराएं और प्रत्येक पंडालों में डस्टबिन भी रखवाएं। सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें