फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चपरासी का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी का अवैध धन उगाही करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के नाम पर 100-100 रुपये की वसूली की जा रही है। दो दिन पूर्व इसकी शिकायत भी सीएमओ से हुई है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई नहीं की गई है। सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए पहुंचने वाले छात्रों से 100-100 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है। इसकी शिकायत किसी ने भारत रक्षा दल के नगर अध्यक्ष मनीष कृष्ण से किया। इसके बाद भारद कार्यकर्ताओं से साक्ष्य के लिए स्टिंग आपरेशन किया। इसमें वह कई लोगों ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के नाम पर 100 रुपये लेते हुए दिख रहा है। दो दिनों पूर्व भारद कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिला था और इसकी शिकायत भी किया था। इस पर सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। दो दिनों बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को घूस लेते वीडियो वायरल कर दी गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी को जांच सौंपी गई है। नोटिस जारी कर दिया गया है। पैसे के लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें