शहर में कोरोना वारियर्स का स्वागत करते आरएसएस के सदस्य।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत माहुल के पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के जलिाउपाध्यक्ष अमित सिंह व अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद आर्य द्वारा कोरोना योद्धा सफाईकर्मियों व पत्र प्रतिनिधियों को मछा, ग्लब्स औ मास्क देकर सम्मानित किया गया। अमित सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह न करके गंदी नालियों में घुस कर साफ-सफाई के साथ ही कूड़ा, करकट अपने हाथों से उठा रहे।
यही नहीं हमारे कर्स्बे औ घर को सेनेटाइज भी कर रहे। यही कोरोना के खिलाफ जंग के सच्चे योद्धा हैं। अमित के मुताबिक पत्र प्रतिनिधि भी इस लाकडाउन में हमारी हाल खबर को प्रशासर्न औ सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इनको जितना भी सम्मानित किया जाए कम है। इस दौरान करीब 25 सफाई कर्मियों व आधा दर्जन पत्र प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुजीत जायसवाल, प्रभाकर यादव, नीरज मौर्या, आदर्श गौड़, सुनील दिनेश आदि रहे ।
माहुल नगर पंचायत कार्यालय में कोरोना योद्धा सफाई कर्मियों व पत्र प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान