फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियमितता में प्रधान के अधिकारों पर रोक लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम प्रधानों के खिलाफ होने वाली शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच में एक ग्राम पंचायत में अनियमितता की पुष्टि होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। एक अन्य ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सठियांव विकास खंड की सोनपार ग्राम पंचायत निवासी जितेंद्र पाठक और अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराई तो मनरेगा के कार्यों में 16743 रुपये गबन का मामला सामने आया। डीएम ने इस पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान श्याम अवध मौर्य के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाते हुए डीसी मनरेगा को जांच अधिकारी नामित किया है।
वहीं ठेकमा विकास खंड के महुआरी ग्राम पंचायत की हुई शिकायत की जांच के बाद 69000 रुपये गबन की पुष्टि हुई है। डीएम ने इस मामले में ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें