फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा सहायता राशि दिलाने के नाम पर प्रधान ले रहा था रिश्वत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आपदा राहत प्रबंधन कोष से गरीबों को सरकार की तरफ से एक हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। सहायता राशि दिलाने के नाम पर बरदह थाने के ठेकमा गांव के प्रधान और उनका बेटा लाभार्थियों से दो-दो सौ रुपये की रिश्वत ले रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने एसओ बरदह को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस प्रधान के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं प्रधान को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान गरीब भूखे पेट न रहे इसके लिए प्रशासन की तरफ से जहां राशन आदि मुफ्त में दिया जा रहा है। साथ ही आर्थिक सहायता के तौर पर आपदा राहत कोष से एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। सरकार की घोषणा के बाद एक हजार रुपये का लाभ दिलाने का लालच देकर प्रधान गरीबों से सूची में नाम डालने के एवज में दो-दो सौ रुपये वसूल रहे हैं। बरदह थाने के ठेकमा गांव के लालू, रंगम, ओमप्रकाश आदि से वसूली की गई। इसकी वीडियो वायरल हो गई। मंगलवार को डीएम के पास मामला पहुंचा तो डीएम के आदेश पर बरदह थाने में प्रधान संजय गुप्ता के बेटे विशाल गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और रिश्वत के लिए धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया। वहीं प्रधान को नोटिस दिया गया है।
वसूली का मामला संज्ञान में आया था। ठेकमा के प्रधान या उसके प्रतिनिधि ने किसी दीहाड़ी मजदूर से कुछ अवैध धनराशि की मांग की थी। खण्ड विकास अधिकारी ठेकमा को ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस से आपराधिक कृत्य की जांच कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसी कोई अवैध धनराशि की मांग कोई व्यक्ति या संस्था करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें