फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद भी ग्राम प्रधान ने नहीं दिया स्पष्टीकरण, लटकी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला विकास खंड के कल्याणपुर गांव में शिकायत पर हुई जांच में 84904 रुपये का अनियमित भुगतान पाया गया। जांच के डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण तलब किया था लेकिन एक माह बीतने के बाद भी अब तक ग्राम प्रधान ने स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया। इस वजह से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कल्याणपुर गांव निवासी रामजीत यादव पुत्र स्व. लौहर यादव ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गांव के विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की थी। जांच में आरोप पुष्ट होने पर डीएम राजेश कुमार ने 20 जून को ग्राम प्रधान रीमा यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को अवर अभियंता बिरजू राम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और जिला विकास अधिकारी को सचिव दिनेश राम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किए हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन ग्राम प्रधान रीमा यादव ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इस कारण इस मामले में होने वाली कार्रवाई अब तक लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें