फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: प्रधान ने समर्थकों संग ग्राम पंचायत अधिकारी पर बोला हमला, जेसीबी से पोखरी खोदाई की जांच करने पहुंचे थे

Sat, 14 May 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

जेसीबी लेकर पोखरी खोदाई की जांच करने पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रधान के समर्थकों ने घेर लिया और पिटाई कर दी। ग्राम पंचायत अधिकारी ने प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेसीबी से पोखरी खोदाई की सूचना पर ग्राम पंचायत अधिकारी जांच को पहुंच गए और मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही प्रधान समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गया और ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई कर दिया। इस बाबत ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना आजमगढ़ के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बिहटा गांव की है।  

विज्ञापन


तहरीर में ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार यादव निवासी बनगांव थाना दीदारगंज ने बताया कि उनका कार्यक्षेत्र ग्राम बिहटा है। सूचना मिली कि प्रधान जेसीबी से पोखरी की खोदाई करा रहा है। इस सूचना पर वह जांच को मौके पर पहुंच गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

इसी दौरान ग्राम प्रधान सूर्य बहादुर गौतम समर्थकों के साथ पहुंच गया और उनका मोबाइल छीन कर फेंक दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी का आरोप है कि इस दौरान प्रधान व समर्थकों ने उन पर हमला भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें