फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रधान गिरफ्तार, हटाए मकान बिकाऊ है...के पोस्टर, ग्रामीणों ने की पुलिस चौकी बनाने की मांग; जानें मामला

Sat, 14 Jun 2025 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP News: आजमगढ़ के बम्हौर गांव के छोटा पूरा में रहने वाले एक वर्ग के परिवारों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते वे पलायन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बम्हौर गांव में बैठक करते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में दस दिनों से दो वर्गों के बीच चल रहे विवाद के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है। शनिवार सुबह आरोपी ग्राम प्रधान रहमान की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवारों ने अपने घरों पर लगाए गए मकान बिकाऊ है...के पोस्टर स्वेच्छा से हटा लिए हैं।

विज्ञापन


गांव में लगे पुलिस कैंप के दौरान रात आठ बजे सूचना मिली कि ग्राम प्रधान को एसओजी टीम द्वारा शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों का आक्रोश शांत हो गया। 

इसके बाद श्रवण गोंड, बहादुर गोंड समेत अन्य ग्रामीणों ने एडीएम प्रशासन गंभीर सिंह और एसपी सिटी मधुबन सिंह से मुलाकात कर गांव में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना और डीह बाबा के स्थान के सीमांकन की मांग उठाई। अधिकारियों ने उनकी मांगों को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांति बनाए रखने की अपील

शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सपा विधायक अखिलेश यादव भी शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बम्हौर गांव पहुंचे। उन्होंने एक पक्ष के लोगों से मुलाकात कर गांव की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बम्हौर गांव शेख रज्जब अली की धरती है, जहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ रहते आए हैं और इस परंपरा को आगे भी निभाना होगा।

मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि गांव में दो उपनिरीक्षक लगातार कैंप कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस बल की तैनाती बरकरार है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दो वर्गों में तनाव के बीच पलायन की धमकी, गांव में मकान बिकाऊ के लगे पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें