फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा सरकार हर मोर्चे पर हो रही विफल

Thu, 14 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधी बेखौफ घूमते हुए कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था चरमरा गई है तो सपा की विकास योजनाएं आजमगढ़ सहित सात जिलों तक ही सिमट कर रह गई हैं।
विज्ञापन

वह बुधवार को बसपा मंडल कोआर्डिनेटर श्याम सुंदर चौहान के शेखपुरा आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेचारे साबित हो चुके हैं। प्रदेश के सभी जिलों के किसान खुदकशी करने को मजबूर हैं। किसानों को दी जाने वाली राहत राशि को बिचौलिए और दलाल गटक जा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों का मजाक उड़ाया जा रहा है।

 सरकार बेरोजगारी भत्ता, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन और छात्रों की छात्रवृत्ति, शादी अनुदान, कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण की योजनाओं को रद्दी टोकरी में डाल दी है। जनता बसपा के कानून राज और शासन को लाने की रट लगा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया। कहा कि यह एक काला कानून है, जो किसानों को तबाह करने वाला है। इसके पूर्व, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली, कमला यादव, सुबाष गौतम, सुशील सिंह, खालिद, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी समेत कई नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें