फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौली पार्क की सड़क होगी चौड़ी

Thu, 14 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर क्षेत्र के नरौली तिराहे और पार्क के आसपास की सड़कें चौड़ी होंगी। बुधवार को सुंदरीकरण को लेकर पार्क का जायजा लेने पहुंचे डीएम सुहास एलवाई ने पार्क के चारों तरफ की सड़कों को सात मीटर चौड़ा करने का फैसला लिया। साथ ही पार्क के अंदर लगे विद्युत पोल को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शहर के चौराहों और तिराहों के चल रहे सुंदरीकरण कार्य के तहत बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई नरौली तिराहा पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी  के सहायक अभियंता केसी सिंह और जेई एसके वर्मा को पार्क के चारों तरफ सड़क को चौड़ा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पार्क के अंदर विद्युत पोल को हटाने के अलावा पार्क के किनारे-किनारे कुल 14 मीटर की सड़क बनवाने की बात कही। ताकि जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके। कहा कि शहर के खाली चौराहों को अमेरिकन माडल से चौराहा बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें