फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों से हो रही बिजली की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लगातार बढ़ रही गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती जारी है। जिससे आमजन काफी परेशान है। शहर के कई मुहल्ले ऐसे हैं जहां पर जर्जर तार और पुराने ट्रांसफार्मर के भरोसे बिजली की सप्लाई की जा रही है। बिजली कटौती का कारण विभाग ओवरलोड और लोकल फाल्ट मान रहा है। बिजली के आने- जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। गर्मी में बिजली न रहने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी तो रात में हो रही है। दिन के समय तो लोग घरों से बाहर निकल कर किसी प्रकार से समय बीता ले रहे हैं लेकिन रात बिताना मुश्किल हो जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। बिजली आने और जाने का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है। विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने की कवायद शुरू नहीं की जा रही जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह नीचे लटक रहे और किसी बड़ी घटना का हमेशा दावत दे रहते हैं।
विज्ञापन

सरकार का फरमान है कि मंडल मुख्यालय को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए। सरकारी आदेश और अधिकारियों के दावे गर्मी के इस मौसम में पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। शहर में लगभग 15 से 16 घंटे और ग्रामीण इलाको में मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। जो भी आपूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है उस दौरान भी लोकल फाल्ट बताकर, शेड डाउन लेकर बिजली काट दी जा रही है। इससे जनमानस काफी परेशान नजर आ रहा है। शहर में कई मुहल्ले ऐसे है जहां पर जर्जर विद्युत तार से बिजली की सप्लाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता प्रथम एके सिंह ने बताया गर्मी में बिजली की मांग अधिक है और उत्पादन कम हो रहा है। जिसके कारण थोड़ी कटौती हो रही है लेकिन यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। रही बात जर्जर तारों के बदलने की तो इसके लिए टीम आ रही है।
कैथी शंकरपुर गांव में लटक रहा विद्युत तार
लालगंज। कैथीशंकरपुर (मगटा) गांव से पकडीखुर्द जाने वाले रास्ते पर विद्युत तार लटक रहा। लटकते विद्युत तार से हमेशा बड़ी घटना की आशंका बनी रहती है। एक वर्ष पूर्व एक युवक की तार में चिपक कर जान भी चली गई है। फिर भी बिभाग के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे है। ग्राम सभा पकडी खुर्द के पूर्व प्रधान अंजनी सिंह, बलिराम, बाल किशन पांडेय, शिवकरण, फिरतू, विजय बहादुर, जगदीश पाठक, रामाश्रय यादव, छोटेलाल आदि ने बताया कि वर्षों पूर्व से एक तरफ पत्थर व एक तरफ लकड़ी के पोल के बीच 440 बोल्ट का तार लटका हुआ है। खड़ंजा मार्ग से किसान गेहू, धान का बोझ लदा ट्रैक्टर ट्राली नहीं ले जा पाते। कहीं-कही खेतों में तो तीन चार फीट नीचे तक तार लड़का हुआ है। ग्रामीण बांस बल्ली लगाकर बिजली के तार को कुछ ऊपर किए है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गयी लेकिन अब तक बिजली के तारो को ऊपर नही किया जा सका। एसडीओ विद्युत लालगंज नवरत्न राम ने बताया कि अभी जानकारी हुई है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
फूलपुर। कस्बे में काफी दिनों से चली आ रही विद्युत समस्या को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने सोमवार को अधिशासी अभियंता आरपी सिंह यादव को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अजय जायसवाल ने बताया कि अंसारी मोहल्ला में स्थापित ट्रांसफार्मर को टाउन फीडर से जोडा जाए, मेन रोड से परमहंस बाबा मंदिर तक जर्जर तार और बंच केबल को बदलकर नई बंच केबल लगाया जाए। इसके अलावा शंकर तिराहा से फूलपुर नगर और बाजार सहित समस्त वार्डो के बंच केबिल जर्जर हो गए हैं जिसके चलते आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। अधिशासी अभियंता ने नगर की विद्युत संबंधी समस्याओ को यथशीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर विनोद जायसवाल, गोपाल जायसवाल, अवनीश प्रजापति, राजन मौर्या, मोहम्मद आरिफ आफ़ताब आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें