फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बिजली संकट: भारी बारिश के बाद से जलमग्न इलाकों में छाया अंधेरा, भारत रक्षा दल ने विभाग को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Oct 2021 08:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पावर सेक्टर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़़ जिले में बीते 16 सिंतबर को हुई भारी बारिश के बाद से जलमग्न इलाकों में अब तब विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। इसी को लेकर भारत रक्षा दल ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और नगर क्षेत्र के आसपास के गांव में आपूर्ति बहाल कर राहत देने की मांग किया।

विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि बारिश से निचले इलाके ,कोल बाजबहादुर, कोल पांडेय आदि में पानी लगा है, जिसके कारण विद्युत बाधित है। पानी में फंसे लोगों को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करके विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराया जाए।

पत्रक का संज्ञान लेने के बाद अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि जहां पर विद्युत खंभे हैं, वहां कोशिश करके आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी लेकिन भूमिगत केबल वाले इलाकों में गहनता से जांच कराने के बाद ही आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। इस दौरान धर्मवीर शर्मा, आशीष कुमार, रवि प्रकाश, दिनेश राय, डा राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें