सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र में अभी तक बहुत सी जगहों पर बैनर पोस्टर नहीं हटाए गए। जिसके चलते अचार संहिता की धज्जियां उड़ रही है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के गोबरी चौक, लुचुई बाजार में विद्युत पोल और पेड़ों पर बैनर टंगे हुए हैं। लेकिन किसी की भी इस पर नजर नहीं जा रही है। जिसके चलते आचार संहिता की धज्जियां उड़ रही है। चुनाव आयोग सख्त निर्देश है कि आचार संहिता लागू होते ही जगह-जगह लगाए गए बैनर और पोस्टर को हटा लिया जाए। लेकिन अभी तक इस इसको नहीं हटाया गया है । प्रशासन ताल ठोंक रहा है कि हर जगह से बैनर पोस्टर हटा लिए गए है। लेकिन अभी तक सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से पोस्टर बैनर नहीं हटाए गए हैं। अधिकारी भी इसे लेकर मौन साधे हुए हैं।
वहीं मेजवां में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन फूलपुर ब्लॉक परिसर में डाग स्क्वायड की टीम पहुंची। इस दौरान प्रशिक्षित कुत्ते ने टीम के साथ परिसर के चप्पे-चप्पे, डस्ट बीन, सभागार में बने 12 काउंटरों पर बैठे कर्मचारियों के बैग को खंगाला। सबसे पहले टीम ने मुख्य गेट पर बैठे पुलिस के जवानों के पास गया। वहां से पूरे ब्लॉक परिसर की जांच किया। परिसर के बाहर रोड पर भी जांच की गई। आरओ एके गुप्ता और तहसीलदार नवीन कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी को लेकर डाग स्क्वायड टीम ने जांच की।