फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर डाला था भड़काऊ संदेश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मुंबई के मीरा रोड पर 22 जनवरी को हुए हुड़दंग को लेकर एक युवक ने भड़काऊ पोस्ट किया था। उसे संज्ञान में लेते हुए माहुल चौकी पुलिस ने बुधवार को पोस्ट करने वाले युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मुम्बई के मीरा रोड पर हुए हुड़दंग की फोटो व भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। संज्ञान में आते ही माहुल चौकी प्रभारी पोस्ट करने वाले की तलाश में जुट गए। बुधवार को भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक सैफू हाशमी निवासी कस्बा माहुल थाना अहरौला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें