उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को हरिऔध कला केन्द्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद दिनेश लाल यादव ने उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इनमें ईवीएम ट्रेनर कुलभूषण सिंह, कोच अजेन्द्र राय, पैरा एथलीट अजय कुमार मौर्य व उद्यमी रवि सिंह शामिल रहे। केंद्र में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाॅल लगाए गए। सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। उद्धाटन डीएम विशाल भारद्वाज ने किया। कहा कि भारत में उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप में मजबूत तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में पर्यटन और रोजगार की असीम संभावनाए हैं। इस अवसर पर दुर्गा इंटर काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।