फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पोस्टल से दूसरे जिलों में तैनात कर्मचारी देंगे वोट

Sat, 24 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सुहास एलवाई और एसपी कुंतल किशोर।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में गैर जनपदों में नौकरी करने वाले कर्मचारी ई-पोस्टल के जरिये मतदान करेंगे। सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी। इस व्यवस्था के तहत ई-पोस्टल ईमेल के जरिये कर्मचारी को भेजा जाएगा और मतदान के बाद उसे डाक से मंगाया जाएगा। इसके अलावा वीवी पैट (वोटर वैरिफेबल आडिट ट्रेड) मशीन की व्यवस्था होगी जिसके प्रिंट के जरिये मतदाता यह जान सकेंगे के उन्होंने किसको वोट दिया है। सकुशल और निर्भीक ढंग से मतदान कराने के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और आरएएफ जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


   यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में पत्रकारों को बातचीत के दौरान दी। जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा   चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता जल्द ही लागू की जाने वाली है। आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर शहर के तिराहे, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, पेंटिंग हटाने का अनुरोध राजनीतिक दलों से किया गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो प्रशासन की ओर से बनाई गई अधिकारियों की टीम यह कार्य कराएगी।

मतदाताओं और अधिकारियों की सुविधाओं के लिए इस बार कई ऐप बनाए गए हैं। सर्विस करने वाले वोटरों के लिए ई-पोस्टल की व्यवस्था पहली बार की गई है। इसी प्रकार मतदान के बाद मतदाता वीवी पैट (वोटर वैरिफेबल आडिट ट्रेड) मशीन से निकले प्रिंट के जरिये यह जान सकते हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया है। फिलहाल 506 वीवी पैट उपलब्ध कराए गए हैं जो तय विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए डीडीसी ऋतु सुहास के सुझाव को चुनाव आयोग ने पूरे प्रदेश में लागू किया है। इसके तहत दृष्टिहीन मतदाताओं को ब्रेल पर्ची दी जाएगी ताकि वे आसानी ने बूथ पर जाकर मतदान कर सकें।
विज्ञापन


इसी प्रकार जिले में 30500 विकलांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं जिन्हें मतदान के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बूथ दोस्त नाम से बनाए गए ऐप के जरिये मतदाताओं को बूथों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिसकर्मियों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और आरएएफ के जवान लगाए जाएंगे। ,एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि अफवाह फैला कर माहौल खराब करने वालों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें