फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

590 ग्राम पंचायतों में कल से शुरू होगा पोखरा खुदाई का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मनरेगा योजना से सरकार की ओर से गांवों में विकास के कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत जिला प्रशासन ने मंगलवार से जिले की हर ग्राम पंचायत में एक पोखरे की खुदाई का कार्य शुरू करनेे का निर्णय लिया है। इसके तहत सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

गांवों में इस समय मजदूरों की कमी नहीं है। गांव में कार्य करने वाले मजदूर पहले से ही खेती बारी का कार्य करके खाली हो चुके हैं। वहीं गैर जनपदों में कार्य करने वाले मजदूर भी कोरोना महामारी के चलते जारी लाक डाउन के कारण घरों को पहुंच चुके हैं। यह रोज कमाने और रोज खाने वाले हैं। वर्तमान में इनके सामने सबसे बड़ी समस्या परिवार के भरण पोषण की है। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से गांवों में मनरेगा के कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा से प्रवासी मजदूूरों को जोड़कर उन्हें भी रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सरकार के इस निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से तीन बिदूंओं पर ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन पौधरोपण, तालाब खुदाई और बाढ़ प्रबंधन के तहत नालों की सफाई पर जोर दे रहा है। पौधरोपण का अभी उचित समय नहीं है। बाढ़ प्रबंधन के लिए नालों की साफ-सफाई का कार्य मनरेगा से पहले ही चल रहा है। तालाब खुदाई के लिए जिला प्रशासन ने हर ग्राम पंचायत में एक पोखरे की खुदाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके तहत मंगलवार को पूरे जनपद में एक साथ पोखरों की खुदाई का कार्य शुरू किया जाएगा। जनपद में अब तक कुल 590 पोखरों को खुदाई के लिए चिन्हित किया जा चुका है।
सीडीओ को प्रतिदिन सौंपेंगे रिपोर्ट
जनपद में मंगलवार से शुरू हो रहे तालाब की खुदाई के लिए सीडीओ की ओर से अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यह अधिकारी सुबह से ही भ्रमणशील रहकर खोदे जा रहे तालाबों का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद इनके द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को उनके द्वारा प्रतिदिन सीडीओ आनंद कुुमार शुक्ला को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 24 ग्राम पंचायतों में ठप है मनरेगा का कार्य
जनपद के मुबारकपुर कस्बे के चकसिक्ठी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को हाट स्पाट घोषित कर पूरे कस्बे केे सील कर दिया गया है। साथ ही इससे सटी 24 ग्राम पंचायतों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिसका परिणाम है सठियांव विकास खंड की इन 24 ग्राम पंचायतों में अब तक मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
पोखरे के खुदाई की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैसे तो हर गांव एक पोखरे की खुदाई करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले की 24 ग्राम पंचायतों के हाट स्पाट क्षेत्र से सटे होने के कारण इनमें मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हो सका है। लेकिन अब तक 590 पोखरों को खुदाई के लिए चिन्हित किया गया है। मंगलवार को एक साथ सभी पोखरों की खुदाई शुरू होगी। - आनंद कुुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें