फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म करने वाला विधायक का गनर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 अप्रैल की रात छत पर 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले विधायक के आरोपी गनर को रौनापार थाने की पुलिस सोमवार को गिरफ्तार कर ली। पुलिस उसे अपने साथ आजमगढ़ ला रही है। सिपाही सिद्धार्थनगर जिले में तैनात था। वह क्षेत्र के एक विधायक के यहां गनर था। छुट्टी लेकर घर आया था। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रविंद्र सिंह है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। प्रविंद्र सिंह सिपाही है। वह सिद्धार्थनगर जिले में तैनात है। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 27 अप्रैल की रात पड़ोसी के छत पर चढ़कर उसके दस साल की बेटी से दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया। ग्राम प्रधान आदि सुलह का दबाव बनाने लगे। बाद में पीड़िता ने मामले की जानकारी रामानांद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका एवं समाजसेवी हिना देसाई को दी। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। साथ ही आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें