फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान समाप्त होते ही स्ट्रांग रूमों की ओर रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के लिए मतदान के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। छह बजते ही बहुत से पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न हो गया और पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूमों की ओर रवाना हो गई। लेकिन बहुत से बूथों पर शाम साढ़े छह बजे के बाद भी लंबी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए सुबह सात बजे से जनपद के समस्त बूथों पर मतदान का कार्य शुरू हुआ। छिटपुट घटनाओं के बीच जनपद में पंचायत चुनाव शांति पूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया। शाम छह बजे जनपद के बहुत से बूथों पर मतदान का कार्य पूरा हो गया। जिसके कारण पोलिंग पार्टियां मतपेटियों के साथ विकास खंड स्तर पर तैयार किए गए स्ट्रांग रूमों की ओर प्रस्थान कर गई। लेकिन बहुत से बूथ ऐसे रहे जिन पर मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। नियम के अनुसार पोलिंग पार्टियां लाइन में लगे मतदाताओं का मतदान कराने में जुटी रही। देर शाम मतदान का कार्य संपन्न कराने के बाद मतपेटियों को सील कर पोलिंग पार्टियां बूथों से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें