फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल टूटने से सैकड़ों घरों में अंधेरा

Fri, 09 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मातबरगंज मुहल्ले में बुुधवार की रात ट्रक में विद्युत तार फंस जाने से पोल टूट गया। जिससे सैकड़ों घरों में अंधेरा पसर गया। संयोग ही था कि रात को घटना होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रात में ही सूचना देने के बाद भी विभागीय कर्मचारियों के न पहुंचने से लोगाें में नाराजगी है।
विज्ञापन


 बता दें कि तीन दिन पूर्व विद्युत आपूर्ति के लिए लगा बंच केबल किसी बस में फंस गया था। जिससे तार जमीन से मात्र चार फिट ऊपर लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी थी। लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने तार में रस्सी बांधकर सड़क के किनारे बांध दिया।

 बुुधवार की रात उधर से गुजर रहे ट्रक में तार फंस गया। जिससे पोल टूटकर लटक गया। दिन में 12 बजे तक विभाग का कोई कर्मचारी टूटे खंभे को हटाने नहीं आया। पुलिस ने लालडिग्गी बाईपास के पास से रुट डायवर्ट कर रास्ता बंद कर दिया। दोपहर बाद आए कर्मचारियों ने पोल उतारा। लेकिन किसी विवाद के कारण पोल नहीं लग पाया था। उधर पोल के टूटने से क्षेत्र के सैकड़ों घरों में अंधेरा पसरा था। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें