फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक साजिश बेनकाब

विज्ञापन
32 भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियाें को रोकती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिए फैसले को कांग्रेसियों ने ऐतिहासिक बताया। कहा कि इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध वर्षों से चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना से प्रेरित था।
विज्ञापन

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा रची गई साजिश अब न्यायालय के फैसले के बाद बेनकाब हो चुकी है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च निकाला।
हालांकि, पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया और धक्का-मुक्की की गई। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए भाजपा सरकार पर सच्चाई से डरने का आरोप लगाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि दिल्ली की अदालत का फैसला भाजपा की वर्षों पुरानी राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति पर करारा तमाचा है। कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की सारी कोशिशें विफल हो चुकी हैं। विरोध प्रदर्शन में राहुल राय, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू मौर्य, मो. आमिर, मो. शाहिद खान, गुलाब राय, मंतराज यादव, प्रमोद यादव, मुरारी राय आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें