आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11 की छात्रा को नशीला लड्डू खिलाकर बोलेरो गाड़ी में गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के लिए गुरुवार को सरायमीर थाने की पुलिस ने जेल पहुंचक र ब्लड सेंपल लिया।
प्रभारी निरीक्षक सरायमीर शेरसिंह तोमर के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले सिकंदर पुत्र हरिवंश और ऋषि कपूर पुत्र फौजदार पर कक्षा 11 की छात्रा के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। 19 सितंबर की सुबह कॉलेज जा रही किशोरी को रास्ते में उसे अकेला देख दोनों आरोपियों ने उसका अपहरण कर बोलेरो में बैठा लिया। सुनसान स्थान पर गाड़ी रोककर तमंचा के बल पर जबरन नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप किया। छात्रा के यह लोग घर के पास फेंककर फरार हो गए। इस मामले में दो दिन बाद 22 सिंतबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 23 सितंबर को पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दी। तभी से दोनों जेल में हैं। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सेंपल लेने जेल पहुंचे। जेल अस्पताल के डाक्टर की मदद से सेंपल लेकर वापस लौट आए।