फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस ने चार शस्त्र धारकों के पांच लाइसेंस किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल चार व्यक्तियों के पांच शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जांच में पाया गया कि ये लाइसेंसधारी विभिन्न आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके कृत्यों से जनसुरक्षा, लोकशांति और आमजन में भय का वातावरण बन रहा था। जनहित को देखते हुए प्रशासन ने इनका शस्त्र रखना अवांछनीय माना व कार्रवाई की। जनपद में कुल 32 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव निवासी संजय राय डीबीबीएल शस्त्र, डिलिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पिस्टल व एसबीबीएल शस्त्र, कुकुड़ीपुर निवासी जय प्रकाश राय व बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ निवासी अजय सिंह का एसबीएल निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें