फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक चालाने से रोकने पर दो समुदायों में मारपीट, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे के शुक्रबाजार मुहल्ले में मंगलवार की रात लगभग आठ बजे एक युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए जा रहा था। जिसे मुहल्ले के लोगों ने रोक कर बाइक धीमी चलाने को कहा। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

मामला दो समुदायों के बीच का था जिसके चलते पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। वहीं दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हुआ और भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ ब्रह्मदीन पांडेय ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मारपीट की घटना में 25 वर्षीय कृष्णा अग्रहरि पुत्र नरेश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई। बुधवार को कस्बे में तनाव तो था लेकिन शांति बनी रही। पुलिस पूरे कस्बे में चक्रमण करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें