फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के लाउडस्पीकर को पुलिस ने कराया बंद, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। नगर पंचायत माहुल स्थित राम जानकी मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को पुलिस ने बंद करा दिया है। जिसकी शिकायत भी शांति कमेटी की बैठक में हुई, लेकिन तीन दिन बाद भी लाउडस्पीकर शुरू नहीं कराए जाने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सोशल मीडिया पर प्रकरण को वायरल कर अपना आक्रोश भी जता रहे है।
विज्ञापन

माहुल कस्बा निवासी सुजीत जायसवाल ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी माहुल ने कस्बा के रामलीला मैदान स्थित रामजानकी मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर को बंद करा दिया है। इसकी शिकायत तीन दिनों पूर्व हुई शांति कमेटी के बैठक में सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय से भी की गई थी, बैठक में सीओ ने सिर्फ देखने की बात कह कर बात को टाल दिया। प्रकरण को तत्काल मौके पर सुलझाने के बजाए सीओ द्वारा टाल देेने से अब कस्बे के लोग इस प्रकरण को लेकर आक्रोशित हो उठे है। पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर सुजीत जायसवाल ने इस प्रकरण को अपने फेसबुक पर वायरल भी कर दिया है। जिसमें लोग मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराए जाने पर आक्रोश जता रहे है। वहीं इस प्रकरण में जब सीओ शीतला प्रसाद पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराया जाना गलत है। आज ही उसे चालू कराने का निर्देश जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें