फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के बयान से पुलिस हतप्रभ, कर रही जांच

विज्ञापन
महराजगंज में अराजक तत्वों द्घारा मूर्ति तोड़े जाने से तनाव के बाद मौक पर पहुंची पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर बाजार में शुक्रवार की रात भवन के दूसरे तल पर फावड़े से प्रहार कर युवक साकिर और उसके पांच माह की बच्ची शमीयन की हत्या कर दी गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल है। उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां शनिवार की देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस साकिर के मां-बाप के बयान से हतप्रभ हैं। इन लोगों का कहना है कि बच्ची के चीखने पर उनकी नींद टूटी और वे लोग मौके पर पहुंचे। यही बात हजम नहीं हो रही। इसके अलावा पुलिस साकिर और नामजद आरोपी फरहान के बीच चोरी के मोबाइल बंटवारे का भी विवाद था। पुलिस इन्हीं दोनों सवालों का जवाब ढूंढ रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर/सीओ क्राइम मो. अकमल खां के मुताबिक रात करीब एक बजे की घटना है। जैसे ही जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। सीओ के मुताबिक घटना के समय मकान में साकिर, उसकी पत्नी जैनब और मासूम बच्ची एक कमरे में थे। जबकि साकिर की मां आयशा खातून पिता रमजान अली और बहन तराना एक कमरे में सोने की बात कही। सीओ के मुताबिक साकिर के मां-बाप ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब मासूम शमीयन रोने लगी। इस दौरान यह दोनों लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरहान सहित तीन लोगों को भागते हुए देखा। फरहान इनके घर अक्सर आता-जाता था। इसलिए उसे पहचान लिए, जबकि अन्य दोनों को नहीं पहचान सके। कमरे में जाकर देखे तो साकिर और शमीयन मर चुकी थी। जबकि जैनब खून से लतपथ मौके पर तड़प रही थी। सीओ के मुताबिक हैरान करने वाली बात है कि मकान के बगल वाले कमरे में इतनी बड़ी घटना होती है, इसकी किसी को आहट नहीं है। चोट लगने पर साकिर या उसकी पत्नी नहीं शोर मचा पा रही, जबकि चोट लगने के बावजूद मासूम रोई तब जाकर इन्हें जानकारी हुई। यह बात शक पैदा कर रही। इसके अलावा फरहान और साकिर दोनों दोस्त थे, दोनों चोर थे। इनके बीच चोरी की मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस इन्हीं दोनों सवालों का जवाब ढूंढते हुए गुत्थी सुलझाने में जुटी है। जल्द ही घटना के खुलासा होने की उम्मीद है।
पिता की मौत के बाद मां ने की थी दूसरी शादी
मुबारकपुर। थाना क्षेत्र के मदारपुर बाजार में शुक्रवार की रात फावड़े से प्रहार कर साकिर और उसके पांच माह की बेटी की हत्या और पत्नी को घायल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि साकिर की मां आयशा खातून की शादी मऊ जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। इस दौरान साकिर, जाहिद और तराना पैदा हुई। इसके बाद पति की मौत हो गई। इस पर आयशा खातून ने वाराणसी के लोहता थाने के महमूदपुर गांव निवासी रमजान अली के साथ कर ली। आयशा की दूसरी शादी होने पर वह अपने बच्चों के साथ वाराणसी चली गई। जहां साकिर चोरी करने लगा और वह साल 2014 से 2016 के बीच जीआरपी और आरपीएफ वाराणसी द्वारा करीब आठ बार गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस से परेशान हो रमजान अली सहित अन्य लोग मदारपुर बाजार में आकर किराए का मकान लेकर रहने लगे थे। पुलिस साकिर के घर वालों की भी कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें