फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायमीर थाने में लेखपाल ने फरियादी को पीटा

विज्ञापन
Lekhpal complained in Saraimar police station
विज्ञापन
सरायमीर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर कब्जा हटवाने के बदले में पांच हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत करने से आगबबूला लेखपाल ने सारे अधिकारियों के सामने ही पीड़ित का गला दबाकर उसे पीटने लगा। पुलिसवालों ने किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने लेखपाल के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं, एसडीएम निजामाबाद के निर्देश पर तहसीलदार सर्वेश कुमार ने लेखपाल के निलंबन की संस्तुति की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बेचन सेठ पुत्र विश्वनाथ सरायमीर थाने के फतनपुर गांव का निवासी है। पड़ोसी से उसका जमीन का विवाद चलता है। पांच अक्तूबर को सरायमीर थाने में एसडीएम निजामाबाद की मौजूदगी में विवाद हल कराते हुए समझौता करा दिया गया था, लेकिन निर्देश का अभी तक पालन नहीं हो सका। ऐसे में बेचन शनिवार को पुन: सरायमीर थाने पहुंचा। यहां सीओ चकबंदी अशोक त्रिपाठी दिवसाधिकारी थे। बेचन की फरियाद पर सीओ चकबंदी ने लेखपाल सुभाष चंद्र गुप्ता और सरायमीर थाने के दरोगा आशुतोष मिश्रा को संयुक्त रूप से जाकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। कुछ देर बाद बेचन पुन: थाने पर पहुंचा और बताया कि लेखपाल पांच हजार की रिश्वत मांग रहा है। इस पर लेखपाल को बुलाया गया। रिश्वत मांगने की बात सुनकर आवेश में आकर लेखपाल ने झपट्टा मारकर बेचन को पकड़ लिया और गला दबाकर पीटने लगा। लेखपाल की दबंगई से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसवालों ने किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया।
इस संबंध में लेखपाल सुभाष चंद्र गुप्ता का कहना है कि आबादी श्रेणी की जमीन नापने का दवाब बना रहे, जो मेरे अधिकार से बाहर है। मैं इस विवाद को लेकर काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान हूं। इस मामले में एसपी त्रिवेणी सिंह ने पीड़ित से तहरीर लेकर दोषी लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। वहीं एसडीएम निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शिनी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। आख्या आने पर उसे निलंबित किया जाएगा। तहसीलदार सर्वेश कुमार ने निलंबन की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें