दो समुदायों के बीच का मामला होने से तनाव की स्थिति बन गई है। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
एसपी ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर युवती के परिजनों व आक्रोशित लोगों को शांत कराया है। घटना को लेकर सरायमीर कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानें बंद किए हुए हैं।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, युवती को कुछ लोगों ने अपहृत कर लिया था, जो गंभीर अवस्था में बरामद हुई है। जिला अस्पताल उसे इलाज के लिए भेजा गया है। तीन-चार युवकों पर अपहृरण की बात परिजन मौखिक रुप से कह रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई हैं। फोर्स तैनात है, जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।