फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से संचालित दो हुक्का बार पर पुलिस का छापा, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में अवैध रुप से दो रेस्टोरेंट में संचालित हो रहे हुक्का बार पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। मारा। इस दौरान दोनों हुक्का बार से भारी मात्रा में हुक्का, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। शहर के हर्रा की चुंगी व बिलरिया की चुंगी क्षेत्र में ये हुक्का बार अवैध रुप से संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस सोमवार की शाम को क्षेत्र् ाभ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के बिलरिया की चुंगी व आवास विकास कालोनी हर्रा की चुंगी पर दो रेस्टोरेंट में अवैध रुप से हुक्का बार चल रहा है। जबकि कोरोना के चलते हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध है। इस सूचना पर शहर कोतवाल केके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों हुक्का बार पर दो टीम गठित कर छापा मारा। चौकी प्रभारी पहाड़पुर के नेतृत्व में बनी टीम ने बिलरिया की चुंगी स्थित कोको पिज्जा रेस्टोरेंट और ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी की टीम ने आवास विकास चौराहे पर स्थित डीसी लॉज एंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा। दोनों रेस्टोरेंट में काफी संख्या में लोग बिना मास्क के मौजूद थे और हुक्का में फ्लेवर्ड तंबाकू रखकर पी रहे थे। पुलिस ने इस दौरान दोनों हुक्काबार से यासिर ओबैद पुत्र ओबैदुल्लाह, मो. आबिद पुत्र मो. अतहर, शहरयार शेख पुत्र स्व. नौशाद अहमद, फैसल खान पुत्र एजाज खान निवासी हीरापट्टी टीचर्स कालोनी, एश्वर्य प्रताप सिंह पुत्र ओम प्रताप सिंह निवासी हीरापट्टी, फराज खान पुत्र जावेद अली निवासी टेढ़िया मस्जिद को गिरफ्तार किया। मौके से 1880 ग्राम फ्लेवर्ड तंबाकू, छह हुक्का, तीन चिलम, सात पाइप, एक पैकेट खुला हुआ पीसा कोयला आदि बरामद हुआ। सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें