फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएस सत्यापन करने पहुंची पुलिस का विरोध पड़ा महकमा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पूर्व प्रधान स्व. रामकेवल यादव के घर पर एचएस का सत्यापन करने पहुंची पुलिस का विरोध करना परिजनों को भारी पड़ गया। विरोध और हाथापाई पर भड़की पुलिस ने जहां शुक्रवार रात को आरोपियों को घरों में तोड़फोड़ की थी वहीं, कुछ महिलाओं को उठाकर थाने लाई थी। अब पुलिस ने पूर्व प्रधान के परिवार के लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दीदारगंज पुलिस के दो सिपाही शुक्रवार को महमूदपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करने पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधान के परिजनों से फोटो की मांग की जा रही थी। इस पर परिजन उनसे उलझ गए। कहासुनी बढ़ी तो पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। सिपाहियों ने थाने पर सूचना दी। इस दौरान पहुंची दीदारगंज की पुलिस फोर्स ने पूर्व प्रधान के घर में जमकर तोड़फोड़ किया। मीडियाकर्मी को कवरेज से रोक दिया गया था। पुलिस घर से कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने चली आई। छह लोगों को नामजद करते हपए पुलिस के साथ गाली गलौज देने, जान से मारने की नियत से फायर करने, ईंट पत्थर से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, वर्दी फाड़ने व कार्य सरकार में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने तीन नामजद महिलाओं शर्मिला पत्नी चंद्रशेखर, रूचि यादव पत्नी नीरज व सावित्री पुत्री रामकेवल को पल्थी बाजार तिराहे से गिरफ्तार करने का दावा किया है। जबकि पुलिस टीम परिवार की महिलाओं को थाने उठा लाई थी। इस संबंध में सीओ फूलपुर सुबोध गौतम से पूछा गया तो सीओ ने जहां यह कह कर पल्ला झाड़ दिया लिया कि थाने से पूछिए। वहीं एसओ ने घर से गिरफ्तार किए जाने बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें