आजमगढ़ पुलिस टीम की साइबर विंग लगातार मोबाइल चोरी पर अंकुश लगाने में कामयाब हो रही है। वर्ष 2024 में अब तक पुलिस ने 920 एंड्रायड मोबाइल बरामद किए हैं। बताते चलें कि जिनके मोबाइल चोरी हुए थे उनके मोबाइल को लौटाकर चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। कुल 102 मोबाइल वापस लौटाए गए। लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया
आजमगढ़ जिले में पुलिस विभाग की साइबर टीम ने लोगों के गुम हुए 102 मोबाइल फोन वापस लौटाए तो फोन मालिकों की खुशी का ठिकाना नही रहा। फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लौटाए गए मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है, जिसमे अलग अलग कंपनी के मोबाइल शामिल है। वहीं पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक कुल एक करोड़ 49 लाख रुपये कीमत के करीब 920 एंड्रायड मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप चुकी है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। पुलिस द्वारा माह फरवरी से सितंबर 2024 तक कुल 818 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 19 लाख रुपये बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है।
बताया कि माह अक्तूबर में पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 102 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। विगत नौ माह में कुल 920 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया। जिसकी कीमत एक करोड़ 49 लाख रुपये है।