फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फरिहा गांव निवासी रफीक और रफिकुन के बीच पारिवारिक विवाद है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से रफीक, अतीक व दूसरे पक्ष से रफिकुन, सलमान व शमीम को गंभीर चोटें लगी। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पक्षों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजामाबाद थानाध्यक्ष हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी करके संबंधित पर कार्रवाई सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें