चुनाव को लेकर चिह्नित किए गए अराजक तत्वों को पाबंद करने के साथ उन्हें लाल कार्ड जारी किया जा रहा है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने अराजक तत्व के घर पहुंच कर लालकार्ड दे रही है। निर्देश दिया जा रहा है कि अगर पाबंद लोग मतदान के बाद मतदान केंद्र पर नजर आए तो उनके विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जीयनपुर कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि जीयनपुर थाना क्षेत्र में 250 अराजक तत्वों को चिह्नित किया गया है जिनके घर लाल कार्ड पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि सगड़ी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्व से पाबंद अराजक तत्वों के विरुद्ध लाल कार्ड जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है।