फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस टीम, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Thu, 17 Jul 2025 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन- फानन टीम मौके पर पहुंची तो जांच में सूचना फर्जी निकली। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी ग्रामीण चिराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र स्थित सर सैयद बालिका इंटर कॉलेज माहुल के उपप्रबंधक पर लगाए गए धर्म परिवर्तन के आरोप पुलिस जांच में झूठे पाए गए हैं। मामला प्रकाश में आने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन के निर्देश पर अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा जांच कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि आरोप निराधार थे और इसकी जड़ पति-पत्नी के आपसी विवाद में छिपी थी।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि महिला शिक्षिका की शादी छह वर्ष पूर्व अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी, जो वर्तमान में बिजली विभाग, सहारनपुर में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत है। 

शादी के बाद पति नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी नौकरी करे, जबकि महिला सर सैयद बालिका इंटर कॉलेज गौसपुर में कंप्यूटर शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। महिला की सास राधिका मौर्या द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उपप्रबंधक गालिब खान ने बहू सीमा मौर्या का ब्रेनवॉश कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बलिया में तड़तड़ाई गोलियां: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन या जबरन प्रभाव का कोई साक्ष्य नहीं मिला। यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर मतभेद प्रमुख कारण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें