फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस को मिली कामयाबी; चोरी की पांच बाइक, तमंचा व नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मेंहनगर पुलिस को कामयाबी मिली है। चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की पांच बाइक तमंचा और नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। मौके का फायदा उठाकर दो भागने में कामयाब रहे जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहनगर थाने की पुलिस ने सोमवार को वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी की पांच बाइक, एक तमंचा, कारतूस, चाकू और नौ हजार रुपये नकद के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने यह कार्रवाई घिनहापुर प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे की। गिरफ्तार आरोपियों में तरवां थाना क्षेत्र के दर्रोपुर गांव निवासी आनंद यादव, जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा बुजुर्ग गांव निवासी मनीष पाल शामिल हैं।

वहीं, इस मामले में दो आरोपी फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। फरार आरोपियों में मेंहनगर थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव निवासी दीपक यादव व तरवां थाना क्षेत्र के भगरा गांव निवासी सत्यम यादव शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक, तमंचा, कारतूस, चाकू और नौ हजार नकद बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें