फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : पुलिस को मिली सफलता, जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा, चेकिंग के दौरान असलहा बरामद

Thu, 06 Mar 2025 06:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब लाठी डंडे से हमले का आरोपी पकड़ा गया। इसके साथ ही दूसरी ओर पुलिसिया चेकिंग में तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानलेवा हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमगढ़। जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पवई थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनय सिंह उर्फ सिप्पू सिंह पवई थाना क्षेत्र के अहिलासपुर गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ गांव के राम सिंह ने एक मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप है कि 28 फरवरी को रात आठ बजे उनके गांव के ही शनि राजभर, जयहिंद राजभर, नीरज राजभर, विनय सिंह उर्फ सिप्पू सिंह व एक व्यक्ति ने रंजिश में चचेरे भाई रमेश सिंह को गेहूं की सिंचाई करने के लिए ट्यूबेल चालू करने गए थे। जैसे साइकिल खड़ी की लोगों ने लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन


तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस बुधवार को इब्राहिमपुर बाजार में चेकिंग कर रही थी। तभी इब्राहिमपुर गांव निवासी अनीसुर्रहमान ने आकर सूचना दी कि उसके चाचा फैजुर्रहमान घर में धुआं जाने की बात को लेकर विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं धमकाने के लिए कट्टा लेकर दौड़ा लिए। सूचना पर पुलिस इब्राहिमपुर मस्जिद के गलियारे की बाउंड्रीवॉल के पास से फैजुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें