फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप

Sun, 31 Dec 2023 01:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मामला आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र का है। बच्चे के घरवालों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब सभी लोग जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक चार वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोस के युवक ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी तो घरवालों का गुस्सा फूट गया। जिस पर उन्होंने सरायमीर थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस को दी तहरीर में मासूम बच्चे के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में लगभग 12 बजे गांव के लोग जुमे की नमाज पढ़ने चले गए। इसी दौरान गांव का ही एक युवक चार वर्षीय बच्चे को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूट कर बच्चा घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। 

परिजनों के अनुसार बालक की हालत खराब होने पर उसे आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़ कर फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें