पत्नी का आरोप है कि उसके पति का पूर्व में ग्राम रामनगर के शिवम सिंह, रमन, अपने ग्राम सलारपुर के वर्तमान प्रधान के बेटे गिरिजा राजभर, गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ संजय सिंह व राजेश धूरिया आदि से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर पति की हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन, पवई थाना व फूलपुर कोतवाली की पुलिस व क्षेत्राधिकारी फूलपुर भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना की जांच के लिए एसओजी, सर्विस टीम, डॉग स्क्वायड व फिल्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
क्या बोले अधिकारी
मृतक अजय कुमार सिंह पास के ही एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर काम करता था। उसकी पत्नी की तहरीर पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में चुनावी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़