फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आकर आजमगढ़ में छिपे 15 जमातियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने सभी को कराया क्वारंटीन

Fri, 01 May 2020 08:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात से आकर आजमगढ़ जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में छिपकर रह रहे 15 और जमातियों को पुलिस ने ढ़ूंढ निकाला। बृहस्पतिवार को मिले इन जमातियों को क्वारंटीन कर इनके खिलाफ संबंधित थानों में लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी एक्ट की धारा में केस दर्ज कराया गया है। सबसे अधिक जमाती मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में मिले हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें मेरठ जिले के लिसाड़ी थाना क्षेत्र के ऊंचासिद्धि गांव निवासी मो. शहजाद, संभल जिले के नईसराय निवासी मो. सलमान, नारवासा थाना क्षेत्र के मियां सराय थाने के आयशा मस्जिद निवासी सुफियान, नखासा थाना क्षेत्र के नईसराय निवासी मो. शारिक, नईसराय थाने के रहने वाले मो. शाहबाज,  मो. साकिब जमाल हैं।

इनके साथ हीदिल्ली गोकलपुरी थाना के भागीरथी विहार निवासी मो. मुबाशिर , बिहार के मुजफ्फरनगर छपरा थाने के बसेड़ा गांव निवासी  गुलनबाज,  मो. सहदेव, आसाम के मायममोरीगन थाना के मारीहाली गांव निवासी असद उल हक है।

 

इसके अलावा गंभीरपुर थाने में मुहम्मदपुर गांव निवासी मु. अशरफ अली, रानी की सराय थाने में आंवक निवासी मो. नासीर, अहरौला के माहुल चौकी पर मोहल्ला मीरा निवासी शहनवाज, जीयनपुर कोतवाली में सगड़ी निवासी सलमान आजमी और खालिसपुर निवासी अमजद पर  मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें