फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: ट्रैक्टर-पिकअप चोरी गैंग का पर्दाफाश, शातिर बदमाश घायल; दो गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 06:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल शातिर बदमाश के साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश ट्रैक्टर-पिकअप चोरी करने वाले संगठित गैंग के सदस्य हैं। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद के थाना तरवां पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान ट्रैक्टर-पिकअप चोरी करने वाले संगठित गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी का ट्रैक्टर, पिकअप वाहन, तमंचा, कारतूस, 6 बोरी अनाज और नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


थाना तरवां क्षेत्र के ग्राम मौलानीपुर निवासी पूनम गिरी पत्नी सुरेन्द्र गिरी ने 2 मई को थाना तरवां में तहरीर देकर बताया था कि 1 मई की रात उनके घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना तरवां में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। 

सोमवार की रात थाना प्रभारी चन्द्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी रासेपुर उपनिरीक्षक रूपेश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी बोंगरिया उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का ट्रैक्टर और पिकअप लेकर कुछ बदमाश कंचनपुर से बोंगरिया मार्ग की ओर आ रहे हैं और उनके पास अवैध असलहा भी है। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने बांसगांव तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद एक पिकअप और ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर पिकअप चालक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान विनोद उर्फ सिंटू निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।
 
इस दौरान पुलिस ने विनोद उर्फ सिंटू निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के साथ अमित कुमार उर्फ धासू निवासी बारोडीह (सदरजहांपुर) थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक ट्रैक्टर, एक पिकअप, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, छह बोरी अनाज और 4500 रुपये नगद बरामद किया। 
 
पूछताछ में बड़े खुलासे
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गैंग है, जो योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। चोरी के सामान को बेचकर पैसे आपस में बांट लिए जाते थे। एक मई को मौलानीपुर से ट्रैक्टर चोरी किया था।
थाना देवगांव क्षेत्र के कोटा खुर्द से 6 क्विंटल गेहूं चोरी किया था। होली से पहले पल्हना बाजार की दुकान से परचून का सामान चोरी किया था। मार्च 2026 में पिकअप वाहन भी चोरी किया गया था।
 
कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
घायल बदमाश विनोद उर्फ सिंटू पर वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, प्रयागराज और मऊ समेत कई जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें