फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट सहित आरोपी पर दर्ज हैं 30 मामले

Fri, 03 Oct 2025 09:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पुलिस और पशु चोर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के थाना बिलरियागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वांछित पशु चोर व 25,000 रुपये के इनामी अपराधी आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी बिलरियागंज भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात थाना बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम जगजीवनपुर तिराहा के पास पुलिस और अपराधी आदिल के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आदिल ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आदिल के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल अपराधी के पास से एक तमंचा .315 बोर, दो कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (अपाचे) और 2000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: डोली उठने से दो महीने पहले उठी अर्थी, मातम में बदली शादी की खुशी; हादसे में मौसेरे भाई-बहन की मौत

विज्ञापन

अभियुक्त आदिल ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर 18 अक्तूबर 2024 की रात ग्राम बसिला से एक घर से भैंस चोरी की वारदात में शामिल था। इस मामले में थाना बिलरियागंज में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आदिल का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ अवैध हथियार, चोरी, डकैती, गौवध, गैंगेस्टर एक्ट, पशु क्रूरता जैसे कुल 30 मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें