फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने हंगाम कर रहे दंपत्ति को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना अंतर्गत आने वाले माहुल चौकी के सामने शनिवार की रात एक दंपत्ति ने जम कर हंगामा किया। इस दौरान महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और पुलिस को फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

अहरौला के चकदाऊद शाह (सल्लाहगढ़) निवासी आलाउद्दीन शनिवार को किसी काम से माहुल बाजार गये थे। माहुल पुलिस चौकी गेट के पास ही गांव के ही ईश्वरराम ने उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर माहुल चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी बाहर आ गए और ईश्वर राम को पकड़ कर चौकी में ले जाने लगे।
इसी दौरान ईश्वरराम के पिता मन्नीलाल व मां पहुंच गईं। पुत्र ईश्वरराम को छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। इतना ही नहीं महिला ने अपने भी फाड़ लिए। पुलिस कर्मियों केेे फंसाने की धमकी देने लगी। हंगामे की सूचना पर एसओ अहरौला योगेंद्र बहादुर मय दल बल मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे दंपत्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस दौरान ईश्वरराम भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें