फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय ने मुबारकपुर में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगर पालिका के 25 वार्डों में से छह वार्ड डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। शेष वार्डों से भी इक्का-दुक्क मरीज मिल रहे हैं। प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय व एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह ने रविवार को मुबारकपुर कस्बे में डेरा डाला दिया। ईओ व नपा के जिम्मेदारों के साथ डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की नालियों की सफाई तत्काल कराई जाये। इसके साथ ही मच्छर रोधी दवा का छिड़काव प्रतिदिन कराया जाये। वार्डों में चक्रमण कर लोगों से अपील की कि कूलर, छत अथवा किसी भी कंटेनर में पानी न जमा होने दें। गंदे व जमा पानी में ही डेंगू के लार्वा जन्म लेते हैं। इन्हें डेंगू मच्छर के काटने से संक्रमण फैलता है।
साथ ही उन्होंने बीएसए से बात कर प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ईओ प्रतिभा सिंह को निर्देशित किया कि डेंगू से बचाव के लिए व साफ सफाई को लेकर पैंफ्लेट लोगों के बीच वितरित कराएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही एडीएम प्रशासन ने फोन पर कस्बे में फैले डेंगू संक्रमण को लेकर सीएमओ से जरूरी जानकारी लिया। इस दौरान ईओ प्रतिभा सिंह, अवर अभियंता महावीर भारती, लिपिक राजन चौधरी, मोनू सिंह, दीपक शर्मा, लल्लन सिंह, रागिब मसूद, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें