खुद का बचाव करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और मौके से चार बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि चार अन्य भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों में इमरान पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर नेवादा थाना कोतवाली जीयनपुर, राजू उर्फ तौसिफ पुत्र आरिफ निवासी छीछोरी थाना बिलरियागंज, अब्दुला पुत्र फैयाज निवासी गुलामी का पूरा थाना शहर कोतवाली व जमील पुत्र वकील निवासी पठानटोला थाना शहर कोतवाली जनपद मऊ शामिल है।
मौके से पुलिस ने दो स्कार्पियो, चार मवेशी, दो तमंचा- कारतूस, नायलान की रस्सी, चाकू, चापड़ आदि बरामद किया है। फरार हुए अभियुक्तों में साकिब पुत्र रसीद निवासी छीही थाना बिलरियागंज, आरिफ पुत्र सुफियान निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर, सदरे आलम पुत्र नियाज निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर व रसीद पुत्र वकील निवासी हकीमतपुरा थाना दक्षिण टोला जिला मऊ शामिल है।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये मऊ और बलिया जिले से स्कार्पियों से ही मवेशियों की चोरी करते हैं और उसे रसीद पुत्र वकील को बेच देते हैं। जो पैसा मिलता है, उसे आपस में बांट लेते है।
भाजपा का झंडा लगा की जा रही पशुतस्करी
पुलिस महकमा जिस लग्जरी गाड़ी से वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद किया है, उस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। झंडे पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी है। गोवंश के वध पर लगाम लगाने की कवायद करने वाली सरकार के झंडे तले ही जिले में पशु तस्करी व गोवध का कार्य जोरशोर से हो रहा है। इस ओर न तो पुलिस महकमा ही ध्यान दे रहा है और न ही प्रदेश की सत्ताधारी दल के पदाधिकारी ही इस पर लगाम लगा पा रहे हैं।