फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना पर शवदाह स्थल से बॉडी उठा लाई पुलिस, पीएम में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्धा की सोमवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतका तीन पुत्रों की मां थी। वर्तमान में वृद्धा बड़े बेटे के साथ रह रही थी। मां की मौत के बाद वह अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर महराजगंज स्थित भैरव धाम पर पहुंचा। इसी बीच वृद्धा के छोटे बेटे ने मां के हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाने पर शिकायत किया। जिस पर पुलिस भैरवधाम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासीनी 65 वर्षीया रूपाली देवी पत्नी स्व. रामशकल तीन पुत्रों की मां थी। तीनों पुत्र अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते थे। रूपाली देवी बड़े पुत्र संत विजय के साथ रहती थी। सोमवार को रूपाली देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई। शाम में बड़ा पुत्र संत विजय मां के अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर महराजगंज के भैरव धाम पर पहुंचा। इसी बीच छोटे भाई रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बड़े भाई संत विजय पर मां को जहर दे कर मार डालने का आरोप लगाया। रमेश का यह भी आरोप था कि संपत्ति की लालच में बड़े भाई ने ऐसा किया है। जिस पर पुलिस भैरव धाम पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वृद्धा का पीएम हुआ। जिसमे बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद शव परिजनों अंतिम संस्कार के लिए को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें